
अजित पवार के सोशल मीडिया पर खर्च होंगे 6 करोड़, कोरोना संकट के बीच उद्धव सरकार का फैसला
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि एक बाहरी एजेंसी द्वारा अजित पवार का सोशल मीडिया हैंडल संभाला जाएगा, जिसके लिए लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च होने हैं. इसके जरिए अजित पवार द्वारा उठाए गए जरुरी कदमों की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाई जाएगी.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां एक तरफ महाराष्ट्र में हाहाकार मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ उद्धव सरकार ने अजीबोगरीब फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार अब उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए 6 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है. बता दें कि पवार के पास फाइनेंस एंड प्लानिंग डिपार्टमेंट भी है. बुधवार को एक आदेश जारी करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि एक बाहरी एजेंसी द्वारा अजित पवार का सोशल मीडिया हैंडल संभाला जाएगा, जिसके लिए लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च होने हैं. इस दौरान अजित पवार द्वारा लिए गए जरुरी कदम की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाई जाएगी. एक बाहरी एजेंसी को नियुक्त करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव आर एन मुसले द्वारा 5.98 करोड़ का बजट आवंटित करने का आदेश जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक यह बजट वर्ष 2021-22 के लिए है. क्लिक करें- देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 4,126 मौतें वहीं बीजेपी विधायक, राम कदम ने उद्धव सरकार के इस आदेश की आलोचना करते हुए कहा कि महामारी के दौरान महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही के कारण लोगों की मौत हो गई है. एक तरफ सरकार कह रही है कि उनके पास वैक्सीन खरीदने के लिए पैसा नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अपनी पीठ थपथपाने के लिए उन्होंने 6 करोड़ रुपये खर्च करने का आदेश जारी किया है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











