
अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती दो दिन की पुलिस रिमांड पर, BJP ने कांग्रेस पर बोला हमला
AajTak
अजमेर पुलिस ने बताया कि सलमान चिश्ती ने नूपुर शर्मा के संबंध में आपत्तिजनक और भ्रामक बयान वाला वीडियो वायरल किया था. इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है. पुलिस ने ये भी बताया है कि सलमान पहले से आपराधिक प्रवत्ति का रहा है.
अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी. इससे पहले दोपहर में सलमान को पुलिस जज के घर लेकर पहुंची. यहां उसकी पेशी हुई और मामले की सुनवाई की गई. पुलिस को आशंका थी कि वकीलों की नाराजगी की वजह से सलमान को निशाना बनाया जा सकता है. दो दिन पहले ही जयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों की भीड़ ने पिटाई कर दी थी.
बता दें कि दरगाह का खादिम और हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती को पुलिस ने देर रात खादिम मोहल्ला स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था. आरोपी सलमान चिश्ती वीडियो वायरल होने के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस ने कई टीमें गठित की थी.
गहलोत की पुलिस बचाने में लगी: अमित मालवीय
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया है और कहा कि इस वीडियो में अशोक गहलोत की पुलिस सलमान चिश्ती को नुपुर शर्मा का सिर कलम का वीडियो जारी करने पर यह सिखाती है कि उसने नशे की हालत में बयान दिया था, ताकि उसे (सलमान) बचाया जा सके. क्या कांग्रेस के शासन में हिंदू जीवन मायने रखता है? राजस्थान पुलिस उदयपुर की घटना को भी टाल सकती थी.
आतंकियों को संरक्षण देती है कांग्रेस: राज्यवर्धन सिंह
बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी गहलोत सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी कांग्रेस जेहादी तत्वों और आतंकी विचारधारा को ऐसे ही संरक्षण देती है और बचाती है. आतंक फैलाने के लिए हत्या की धमकी देने वाले अजमेर दरगाह के खादिम को पुलिस सिखा रही कि कैसे बचना है. यह ऊपर से आदेश के बिना संभव नहीं. जिहादी हिंसा और हत्या की जिम्मेदार कांग्रेस सरकार है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









