
अजब-गजब! Tamil Nadu में बनाया गया Corona Devi का मंदिर, सुबह-शाम पूजा कर रहे लोग
Zee News
तमिलनाडु में महामारी का प्रकोप कम करने के लिए कोरोना देवी का मंदिर बनाकर पूजा की जा रही है. ये पूजा 48 दिनों तक चलेगी. इससे पहले प्लेग महामारी के समय में भी लोगों ने मंदिर बनाकर उसकी पूजा की थी.
कोयंबटूर: कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है, और तमिलनाडु (Tamil Nadu) का कोयंबटूर जिला भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे में लोग इस महामारी से बचाव के लिए ईश्वरीय शक्तियों से हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं. इसी कड़ी में शहर के बाहरी इलाके में कोरोना देवी (Corona Devi) का मंदिर स्थापित किया गया है. यह मंदिर प्लेग मरियम्मन मंदिर (Plague Mariamman Temple) की तरह है, जिसकी स्थापना करीब 150 साल पहले प्लेग की महामारी से बचाव के लिए की गई थी. शहर के बाहरी इलाके इरुगुर में कामत्चिपुरी अधीनम नामक मठ ने इस मंदिर की स्थापना की है, जिसमें ‘कोरोना देवी’ की प्रतिमा स्थापित की गई है. अधीनम के सूत्रों ने बताया कि काले पत्थर से बनी करीब डेढ़ फुट की यह प्रतिमा मठ परिसर के भीतर ही मंदिर में स्थापित की गई है. रोजाना इस महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रार्थना की जा रही है जो 48 दिनों तक चलेगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










