
अजगर ने काटा तो शख्स ने दांत से जकड़ ली उसी की गर्दन, 10 मिनट बाद...
AajTak
फिलीपींस के बोल्जुलियो अलेरिया बोहोल प्रांत में एंटेक्वेरा से होकर अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे. वो रोड पार करने के लिए रुके तो घास से निकलकर एक अजगर ने उन्हें हाथ पर काट लिया. इसके बाद जो हुआ वह डराने वाला था.
आम तौर पर जब किसी का सामना सांप जैसे खतरनाक जीव से होता है तो लोग सबसे पहले उससे बचकर भागते हैं. वहीं अगर किसी को सांप काट ले तो लोग सांप को मारने के लिए लाठी का प्रयोग करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने सांप के काटने पर पलटकर उसे ही काट लिया हो. दरअसल, फिलीपींस में हाल में कुछ ऐसा ही हुआ है.
मौत करीब है, लड़ना तो होगा
यहां सड़क पार कर रहे शख्स का सामना अजगर सांप से हो गया. फिलीपींस डेली इन्क्वायरर की रिपोर्ट के अनुसार, 48 साल के बोल्जुलियो अलेरिया बोहोल प्रांत में एंटेक्वेरा से होकर अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे. वो रोड पार करने के लिए रुके तो घास से निकलकर एक अजगर ने उन्हें हाथ पर काट लिया. अलेरिया ने तुरंत बाइक छोड़ी और अपना हाथ देखने लगे. इतने में अजगर ने कुंडली बनाकर उनके शरीर को जकड़ लिया. ये सब देखकर वे समझ गए कि अब उनकी मौत करीब है, या तो लड़ना होगा या मर जाना होगा.
अजगर को तब तक काटा जब तक...
अलेरिया ने तुरंत सांप के गले को मुट्ठी में पकड़ा और उसपर दांत गला गिया और उसे काट लिया. अलेरिया ने बताया कि 'मैंने उसे तब तक दांत गड़ाया जब तक उसकी त्वचा छिल नहीं गई और जब त्वचा छिल गई, तो मैंने इसके मांस पर काटा. इसके बाद ही मुझपर उसकी पकड़ा ढीली हुई. उन्होंने कहा, ये सब 10 मिनट तक चला जब तक वह मर नहीं गया.'
सांप को भूनकर का गए गांव वाले

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











