
अच्छी खासी नौकरी छोड़ 'जलपरी' बनी महिला, अब ऐसे कमा रही पैसे
AajTak
एक महिला को जलपरी बनने का ऐसा शौक चढ़ा कि उसने नौकरी छोड़कर जलपरी बनना तय किया. इसके बाद इसको लेकर उनके पास जॉब ऑफर भी आ गया और अब वे इससे खूब पैसे भी कमा रही हैं.
दुनिया में बड़ी संख्या में लोग अपनी नौकरी को बहुत ही बेमन से करते हैं और अपनी हॉबी के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं. लेकिन पैसों की जरूरत के चलते कई बार ये संभव नहीं हो पाता. लेकिन एक महिला ने अपनी थोड़ी अजीब हॉबी के लिए अच्छी खासी नौकरी ही छोड़ दी.
नौकरी छोड़कर बनी जलपरी
मॉस ग्रीन नाम की महिला स्कूल में इंग्लिश टीचर थी. लेकिन अब वह एक जलपरी है. है न अजीब बात? दरअसल मॉस ने एक फुल टाइम 'रियल लाइफ मरमेड (जलपरी)' बनने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. यूके के मेट्रो से बात करते हुए, मॉस ग्रीन ने कहा कि वह कुछ ऐसा कर रही है जो उसे पसंद है, और वह करियर में बदलाव से पहले से कहीं ज्यादा खुश है. 33 वर्षीय मॉस, डेवोन से हैं लेकिन अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 2016 में सिसिली चली आई थीं.
कैसे आया जलपरी बनने का ख्याल
मॉस ने बताया कि जलपरी बनाने का विचार उनके मन में तब आया जब उन्होंने समुद्र तट पर एक 'जादुई जलपरी' की पोशाक पहने एक व्यक्ति को समुद्र से बाहर आते देखा. एकांत समुद्र तट पर यह देखना वास्तव में जादुई था - उस पल यह मेरे लिए वास्तव में समझ आ गया कि मैं जलपरी बनाना चाहती हूं. यह थोड़ा अलग था लेकिन मुझे करना था.
और फिर शौक बन गया प्रोफेशन

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











