
अचानक होने लगी नोटों की बारिश, एक दूसरे पर टूट पड़े लोग!
AajTak
एक परिवार ने अपने बच्चे की जन्मदिन पार्टी में मोटी रकम हवा में उड़ा दी. बालकनी से परिवार के सदस्यों ने नोटों की गड्डियां नीचे फेंक दी, जिसे जमीन पर खड़े लोग बटोरने लगे. चीनी सोशल मीडिया पर ये घटना काफी सुर्खियों बटोर रही है. कई लोगों ने इस तरीके से पैसे बांटने का विरोध किया है.
एक परिवार ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर जमकर नोट उड़ाए. उन्होंने घर की बालकनी पर खड़े होकर लाखों रुपये के नोट फेंके. नोटों की बारिश देख नीचे खड़े लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई. घटना का वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Shangyyou न्यूज के मुताबिक, हाल ही में पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में एक परिवार ने अपने 16 साल के बच्चे के जन्मदिन पर पार्टी आयोजित की थी. इस पार्टी में उन्होंने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ आस-पास के लोगों को भी आमंत्रित किया था. जब सारे लोग घर के लॉन में जमा हुए तभी परिवार के सदस्यों ने बालकनी से नोट उड़ाना शुरू कर दिया.
बताया गया कि परिवार ने 20,000 युआन (2 लाख 40 हजार रुपये से अधिक) उड़ाए थे. बालकनी में परिवार के सदस्यों को नोटों की गड्डियों के साथ दिखाया गया. कुछ लोग प्लास्टिक के टब को हाथ में पकड़े हुए खड़े थे. इन टब में नोट भरे हुए थे. नीचे लोगों की भीड़ जमा थी. वे ऊपर से गिर रहे नोटों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे.
नोटों की बारिश देख लोग हैरान जिसने भी नोटों की बारिश देखी हैरान रह गया. यांग नाम के एक शख्स ने कहा कि मेरी सर्जरी हुई थी इसलिए मैं पैसे उठाने नहीं गया, क्योंकि भीड़ में मुझे चोट लग सकती थी. वीडियो में दिखाया गया कि परिवार के सदस्य पहली मंजिल की छत की रेलिंग के पास खड़े हैं. फिर वे 100 युआन के नोटों से भरे प्लास्टिक बैग खोलते हैं और उन्हें नीचे जमीन पर जमा मेहमानों के ऊपर फेंक देते हैं.
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कई चीनी यूजर्स ने कहा कि ये हमारी संस्कृति नहीं है. एक यूजर ने लिखा- अगर पैसे देना ही था तो सम्मानजनक तरीके से देते. दूसरे ने लिखा- परिवार अपनी संपत्ति दिखा रहा है. तीसरे यूजर ने कहा- लोग भी पागल हो चुके हैं. नोट को पकड़ने के लिए एक दूसरे के ऊपर चढ़ जा रहे हैं. भगदड़ में अनहोनी हो सकती थी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










