
अचानक खाते में आ गए 18 करोड़, छात्रा ने सारे रुपये कर डाले खर्च, फिर...
AajTak
बैंक ने लड़की को गलती से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट दे दिया था. इसके जरिए आप अपने बैंक अकाउंट से तब भी पैसे निकाल जब उसमें पैसे ना हों. ये एक तरह का शार्ट-टर्म लोन है, जिसका भुगतान एक निश्चित समय के भीतर करना होता है. Westpac Bank ने एक छात्रा को गलती से इसी ओवरड्राफ्ट की सुविधा दे दी थी, वो भी अनलिमिटेड.
बैंक की गलती की वजह से एक लड़की को करोड़ों रुपये की शॉपिंग करने का मौका मिल गया. उसने अपने खाते से 18 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर डाले. जबकि उसके अकाउंट में इतने रुपये थे भी नहीं. दरअसल, बैंक ने लड़की को गलती से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट दे दिया था.
बता दें कि ओवरड्राफ्ट (Overdraft) एक फाइनेंशियल सुविधा है. इसके जरिए आप अपने बैंक अकाउंट से तब भी पैसे निकाल सकते हैं जब उसमें पैसे ना हों. ये एक तरह का शार्ट-टर्म लोन है, जिसका भुगतान एक निश्चित समय के भीतर करना होता है. ऑस्ट्रेलिया की Westpac Bank ने क्रिस्टीन जियाक्सिन नाम की एक छात्रा को गलती से इसी ओवरड्राफ्ट की सुविधा दे दी, वो भी अनलिमिटेड.
21 साल की क्रिस्टीन जो कि मूल रूप से मलेशिया की रहने वाली हैं, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गई थीं. इसी दौरान Westpac बैंक ने गलती से क्रिस्टीन के अकाउंट में असीमित ओवरड्राफ्ट की सुविधा दे दी.
बिना बैंक को बताए शॉपिंग में पैसे उड़ाए!
जब क्रिस्टीन को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बिना बैंक को जानकारी दिए शॉपिंग में पैसे उड़ाने शुरू कर दिए. क्रिस्टीन ने ज्वैलरी, पार्टी, घूमने, डिज़ाइनर हैंडबैग में करोड़ों रुपये खर्च डाले. वो एक लग्जरी लाइफ जीने लगीं. इतना ही नहीं क्रिस्टीन ने एक महंगा अपार्टमेंट भी ले लिया. साथ ही करीब ढाई लाख रुपये अपने दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए.
द सन के मुताबिक, लगभग 11 महीने तक क्रिस्टीन बैंक से धोखाधड़ी करती रहीं और पैसे उड़ाती रहीं. हालांकि, जब इस बात का खुलासा हुआ तो क्रिस्टीन को अरेस्ट कर लिया गया. लेकिन जब ये मामला कोर्ट पहुंचा तो क्रिस्टीन पर लगे सभी आरोप खारिज हो गए. उन्हें अभियोजकों द्वारा रहस्यमय तरीके से छोड़ दिया गया.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.







