
अचानक कंगाल हुआ ये सेलिब्रेटी, खाते से उड़ गए 98 करोड़
AajTak
जमैका के रेसर उसैन बोल्ट के साथ बड़ा फ्रॉड हो गया है. उन्हें इतनी बड़ी चपत लगी है कि अब उनके पास कुछ हजार डॉलर ही खर्च के लिए बचे हैं. उनका जो पैसा गायब हुआ है, वह जीवन भर की उनकी कमाई से की गई बचत का पैसा था. बोल्ट के अकाउंट से 12 मिलियन डॉलर उड़ गए हैं.
कैरेबियाई देश जमैका के मशहूर खिलाड़ी उसैन बोल्ट अब कंगाल हो गए हैं. उनकी जीवन भर की कमाई और रिटायरमेंट का पैसा अचानक गायब हो गया. लंदन से लेकर बीजिंग तक के रेस ट्रैक पर दौड़ने वाले बोल्ट के साथ जो हुआ है, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. वह 8 बार गोल्ड विजेता भी रह चुके हैं. रिटायरमेंट के बाद अब वो फिर सुर्खियों में छा गए हैं लेकिन मामला गड़बड़ी का है. दरअसल उसैन बोल्ट को 12.7 मिलियन डॉलर (करीब 98 करोड़ रुपये) का चूना लगा है.
बोल्ट के इन्वेस्टमेंट अकाउंट से 98 करोड़ रुपये उड़ गए. उनका ये अकाउंट एसएसएल (स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड) कंपनी के साथ था. यह जमैका की एक निवेश कंपनी है. इस मामले की जानकारी एसोसिएटेड प्रेस ने एक लेटर के हवाले से दी है.
ये लेटर बोल्ट के वकील ने कंपनी को भेजा है, जिसमें उनका पैसा वापस लौटाने की मांग की गई है. वकील ने लेटर में लिखा है, 'अगर यह सच है, हालांकि हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह सच न हो, हमारे क्लाइंट के साथ धोखाधड़ी, चोरी या दोनों जैसा गंभीर अपराध किया गया है.'
बोल्ट को 11 जनवरी को पता चला
बोल्ट को सबसे पहले 11 जनवरी को पता चला था कि उनका फंड गायब हो गया है. इसके बाद बुधवार को उनके वकील ने कंपनी से मांग की है कि 10 दिन के भीतर पैसा लौटाया जाए, नहीं तो उसके खिलाफ केस किया जाएगा.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










