
अग्निपथ भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट भी कर सकेंगे आवेदन
AajTak
सरकार ने पिछले साल तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया था. सरकार ने अब अग्निपथ योजना के तहत भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट आवेदन कर सकेंगे.
केंद्र की एनडीए सरकार ने पिछले साल तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया था. सरकार ने अब अग्निपथ योजना के तहत भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट आवेदन कर सकेंगे.
सेना ने अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को बढ़ा दिया है. प्री स्किल्ड युवा भी अग्निपथ भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे. ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट टेक्निकल ब्रांच में आवेदन कर सकेंगे. इससे प्री स्किल्ड युवाओं को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा. इतना ही नहीं इससे ट्रेनिंग टाइम भी कम होगा. इस बड़े बदलाव के बाद अब और अधिक युवा उम्मीदवारों को योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा.
बता दें कि बीती 16 फरवरी से अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं. अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 15 मार्च 2023 है जबकि चयन परीक्षा 17 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी.
नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन के पद भरे जाएंगे. अग्निवीर चयन प्रक्रिया में हाल ही में किए गए बदलाव के बाद अब उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी. इसमें क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवार ही फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किए जाएंगे. लिखित परीक्षा 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.
आवेदन के लिए बढ़ा क्राइटेरिया
16 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) (ऑल आर्म्स) के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं, अग्निवीर (टेक्निकल) (ऑल आर्म्स) के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अग्निवीर क्लर्क (स्टोर कीपर) पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास अप्लाई कर सकते हैं. अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए 8वीं-10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अब नये बदलाव के आईटीआई-पॉलिटेक्निक पास आउट युवा भी आवेदन कर सकेंगे. इन प्रशिक्षित युवाओं को सेना की टेक्निकल ब्रांच में आवेदन करना होगा. इनका प्रशिक्षण भी कम समय का होगा.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









