
अगले 3 दिन में राज्यों को 51 लाख वैक्सीन होंगी सप्लाई, अब तक केंद्र से मिले 20 करोड़ टीके
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार ने अब तक 20 करोड़ (20,28,09,250) से अधिक टीके राज्यों को नि:शुल्क मुहैया कराए हैं . अगले 3 दिनों में लगभग 51 लाख टीके और दिए जाएंगे. राज्यों के पास अभी भी 1.84 करोड़ से ज्यादा टीके मौजूद हैं जिन्हें वितरण किया जाना बाकी है
कोरोना के असर को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को मुफ्त में टीका देने का अभियान शुरू किया हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार ने अब तक 20 करोड़ (20,28,09,250) से अधिक टीके राज्यों को नि:शुल्क मुहैया कराए हैं . अगले 3 दिनों में लगभग 51 लाख टीके और दिए जाएंगे. राज्यों के पास अभी भी 1.84 करोड़ से ज्यादा टीके मौजूद हैं जिन्हें वितरण किया जाना बाकी है. सरकार ने इस महामारी के असर को कम करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है. इसके लिए हर व्यक्ति तक टीके पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. साथ ही कोरोना संक्रमित जोन को पहचानने से लेकर मरीजों के इलाज तक का इंतजाम किया जा रहा है. सरकार टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए इसके उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











