
'अगले राष्ट्रपति कितने शेर दिल हैं...,' रिपब्लिकन कन्वेंशन में बेटे ने खूब की ट्रंप की तारीफ
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे का कहना है कि पेन्सिल्वेनिया में गोलीबारी की घटना के बाद दुनिया को इस बात का अंदाजा हो गया है कि "अमेरिका के अगले राष्ट्रपति कितने शेर दिल हैं." उन्होंने कहा कि उनके पिता पर हुआ जानलेवा हमला अकल्पनीय लग रहा था, लेकिन यह एक सच्चाई बन गई है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे का कहना है कि उनके पिता की सहज बुद्धी ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि "अमेरिका के अगले राष्ट्रपति कितने शेर दिल हैं." विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में रिपब्लिकन पार्टी का कन्वेंशन चल रहा है, जहां ट्रंप को पार्टी ने आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति उम्मीदवार नामित किया है. इस कार्यक्रम में ट्रंप का परिवार भी पहुंचा था.
ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि शनिवार को उनके पिता पर जानलेवा हमला "एक बार अकल्पनीय लग रहा था, लेकिन यह एक भयानक वास्तविकता बन गई है." 78 वर्षीय ट्रंप पर पेन्सिल्वेनिया के बटलर शहर में जानलेवा हमला हुआ था. इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे. शूटर ने उनपर कई गोलियां बरसाईं, जिसमें एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को चीरती हुई निकल गई.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की तरह कान में पट्टी बांधकर रैली में पहुंच रहे लोग, बोले- यह US में नया फैशन ट्रेंड
बटलर की रैली में गई थी एक शख्स की जान
डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई थी, जो अपने परिवार को गोलियों से बचाने की कोशिश कर रहा था. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस हादसे के बाद ट्रंप को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने स्पष्ट किया था कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई. ट्रंप इसके अगले दिन मिल्वौकी पहुंचे थे, जहां पार्टी का कन्वेंशन चल रहा है.
ट्रंप के बेटे ने और क्या कहा?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









