
अगले ढाई साल मैं और शिंदे T20 स्टाइल में खेंलेगे, अब टेस्ट का समय नहीं: फडणवीस
Zee News
फडणवीस ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिंदे और मैं अब सत्ता में हैं. हमारे पास ढाई साल हैं और हम टी-20 क्रिकेट मैच की तरह खेलेंगे. अब टेस्ट मैच खेलने का समय नहीं है.’
मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और वह अपने कार्यकाल के बचे हुए ढाई साल के दौरान एक तेज रफ्तार टी20 मैच की तरह खेलेंगे. फडणवीस मुंबई में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. फडणवीस ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिंदे और मैं अब सत्ता में हैं. हमारे पास ढाई साल हैं और हम टी-20 क्रिकेट मैच की तरह खेलेंगे. अब टेस्ट मैच खेलने का समय नहीं है.’
मुंबई महाराष्ट्र का अभिन्न हिस्सा उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों द्वारा यह भय फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि मुंबई महाराष्ट्र से अलग हो जाएगा.’ भाजपा नेता फडणवीस ने कहा, ‘मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि मुंबई महाराष्ट्र का अभिन्न अंग रहेगा और सभी मराठी त्योहार बिना किसी प्रतिबंध के मनाए जाएंगे.’

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










