
अगला नंबर बापू का... सिद्धू मूसेवाला के पिता को पाकिस्तान से मिली धमकी
AajTak
सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है. सिद्धू मूसेवाला के पिता को एक पोस्ट के जरिए ये धमकी दी गई है. उस धमकी में लिखा है- अगला नंबर बापू का.
सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है. सिद्धू मूसेवाला के पिता को एक पोस्ट के जरिए ये धमकी दी गई है. उस धमकी में लिखा है- अगला नंबर बापू का. सिद्धू मूसेवाला के पिता के मुताबिक सिंगर के कुछ दोस्तों ने उन्हें बताया की इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान से एक पोस्ट किया गया है. उसी पोस्ट में ये धमकी दी गई है.
इंस्ट्राग्राम पर लिखा गया है...अगला नंबर बापू का'. मूसेवाला के पिता ने इस धमकी की जानकारी पुलिस को दे दी है और आगे की जांच की जा रही है. अभी के लिए इस पूरे मामले में पाकिस्तानी एंगल आना बड़ी बात है. पहले की जो भी जांच हुई है, उसमें सिर्फ गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई तक केस को सीमित रखा गया है. लेकिन अब पाकिस्तान से अगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिलती है, पुलिस के लिए ये केस और ज्यादा पेंचीदा बन सकता है.
वैसे मूसेवाला हत्याकांड में उस दिन नाटकीय मोड़ आ गया था जब अटारी में एक एनकाउंटर में पंजाब पुलिस ने सिंगर के दोनों हत्यारों को ढेर कर दिया. पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह पन्नू को मार गिराया गया. उस एनकाउंटर के बाद मृतकों की पहचान करने के लिए बकायदा 2 चश्मदीदों को अटारी बुलाया गया था. ये दोनों चश्मदीद वही थे जो सिद्धू के साथ वारदात के वक्त थार गाड़ी में बैठे हुए थे. दोनों चश्मदीदों को शूटर की लाश दिखाई गई और मृतकों की पहचान हुई.
यहां ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि जगरूप सिंह रूपा एक पुराना अपराधी है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसकी पूरी कुंडली बाहर निकाल ली है. बताया गया है कि जगरूप रूपा पर कुल 9 एफआईआर दर्ज हैं. इसमें 7 मामले चोरी के, ऑर्म्स एक्ट के तहत भी एक केस दर्ज हुआ है. इससे पहले भी मूसेवाला हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने कई बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
लेकिन सिंगर के पिता को किसने धमकी दी है, ये अभी तक साफ नहीं है. मूसेवाला के दोस्त जरूर उस धमकी का पाकिस्तान कनेक्शन बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने इस पर ज्यादा खुलकर कुछ नहीं बोला है. अभी जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या इसी साल 29 मई को की गई थी. उन पर 28 राउंड फायरिंग की गई थी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. उनकी हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार का नाम सामने आया था. इस समय लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी हो चुकी है और उसी के जरिए दूसरे आरोपियों तक पहुंचा जा रहा है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







