
अगर RSS मानता है कि लिंचिंग हो रही है तो यह करवा कौन रहा है? Asaduddin Owaisi का भागवत पर पलटवार
Zee News
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owainsi) ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) पर पलटवार किया है. उन्होंने सवाल किया है कि क्या लिंचिंग करने वालों का RSS विरोध करेगा?
नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owainsi) ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के लिंचिंग को लेकर दिए गए बयान पर सवाल खड़े किए गए हैं. ओवैसी ने सवाल किया है कि आरएसएस प्रमुख यदि मानते हैं कि लिंचिंग हो रही है तो यह करवा कौन रहा है? एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owainsi) ने कहा, 'हम मोहन भागवत जी से पूछना चाहते हैं की मेजोरिटी कम्युनिटी में आरएसएस (RSS) की वजह से कट्टरता बढ़ चुकी है तो क्या जिन लोगों की लिंचिंग की गई, उनको जिन्होंने मारा उनका आरएसएस विरोध करेगा. अगर आरएसएस मानती है लिंचिंग हो रही है तो यह करवा कौन रहा है?
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









