
'अगर हमारी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया तो...', ईरान के सुप्रीम लीडर ने दे दी डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी
AajTak
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनी ने अमेरिकी धमकियों के खिलाफ चेतावनी दी है, जिसमें उन्होंने अमेरिका की सुरक्षा को खतरा देने की बात कही है. खामेनेई ने गाजा की आबादी को दूसरे देशों में शिफ्ट करने के ट्रंप के प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा,
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने शुक्रवार को अमेरिकी धमकियों का विरोध करते हुए कहा कि अगर अमेरिका अपनी धमकियों को अमल में लाता है, तो ईरान भी उन्हें जवाब देगा. खामेनेई ने कहा, "अगर अमेरिका हमारे देश की सुरक्षा में बाधा डालता है, तो हम उनकी सुरक्षा में भी बाधा डालेंगे." खामेनेई ने इससे पहले ट्रंप के बातचीत के प्रस्ताव पर कहा, "अमेरिका के साथ बातचीत करना न तो समझदारी है, न बुद्धिमानी, न ही सम्मानजनक."
खामेनेई की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा को कब्जाने और यहां की आबादी को दूसरे देश में शिफ्ट करने का प्रस्ताव पर नेतन्याहू के साथ चर्चा की है. उन्होंने ईरान के साथ भी बातचीत करने की अपनी मंशा जाहिर की थी.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए नेतन्याहू को एक पल में कैसे मनाया? सामने आई सच्चाई
आयतुल्लाह खामेनेई ने स्पष्ट किया कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो ईरान भी उसी तरह से जवाब देगा. "अगर वे हमारी सुरक्षा को खतरा देते हैं, तो हम भी उनकी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेंगे. अगर वे अपनी धमकियों को वास्तविकता में बदलते हैं, तो हम भी वही करेंगे."
कागज पर दुनिया का नक्शा बदल रहा अमेरिका!
ट्रंप के प्रस्ताव का हवाला देते हुए, जिसमें गाजा के फिलिस्तीनी लोगों को पड़ोसी अरब देशों में मजबूरन शिफ्ट करने की बात कही गई थी, खामेनेई ने कहा, "अमेरिका बैठकर कागज पर दुनिया का नक्शा बना रहा है! लेकिन यह सिर्फ कागज पर है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









