
'अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं रहा तो...' बाइडेन ने पहली बार राष्ट्रपति की रेस से हटने को लेकर दिया बड़ा बयान
AajTak
अपने साथी डेमोक्रेट्स द्वारा फिर से चुनाव लड़ने पर पुनर्विचार करने के आह्वान के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अगर उनका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा तो वह चुनाव को लेकर फिर से विचार करेंगे. यह पहली बार है जब बाइडेन ने इस तरह का बयान दिया है.
नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन पर चुनाव रेस से हटने का दबाव बढ़ता जा रहा है. डेमोक्रेट्स की तरफ से अगस्त महीने में राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया जाना है और कहा जा रहा है पार्टी के अंदर से उनके खिलाफ उठ रही आवाजों के बाद वह राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो सकते हैं. हालांकि बाइडेन ने साफ कर दिया है कि वह तभी दौड़ से हटने पर विचार करेंगे जब तक डॉक्टर नहीं कह देते हैं कि उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है.
साथी डेमोक्रेट्स द्वारा रेस से हटने के आह्वान को खारिज करते हुए बाइडेन ने कहा कि अगर मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है, या फिर डॉक्टर मुझसे कहते हैं कि आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं तो मैं चुनाव से पीछे हटने को लेकर एक बार फिर से विचार करूंगा. पिछले महीने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डिबेट में अपने खराब प्रदर्शन के बाद यह पहली बार है जब बाइडेन ने चुनावी रेस से हटने संबंधी संकेत दिए हैं.
इंटरव्यू के दौरान कही ये बात
बीईटी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, 81 वर्षीय बाइडेन से पूछा गया कि ऐसा क्या है जिसमें उन्हें 2024 के चुनाव अभियान पर पुनर्विचार करने की जरूरत पड़ सकती है? उन्होंने कहा, "अगर मेरी मेडिकल कंडीशन ठीक नहीं रहती है और अगर डॉक्टर मुझे कहते हैं कि आपको यह समस्या है या वह समस्या है. " 81 वर्षीय बाइडेन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस तरह की मेडिकल कंडीशन की बात कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जानलेवा हमले के बाद बाइडेन ने ट्रंप से की फोन पर बात, वॉशिंगटन लौट रहे अमेरिकी राष्ट्रपति
बाइडेन ने पहले कहा था कि वे स्वस्थ हैं और चार साल का दूसरा कार्यकाल पूरा करने के लिए पूरी तरह से फिट हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि वे ट्रम्प को हराने के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं. 81 वर्षीय राष्ट्रपति ने ट्रंप के साथ हुई डिबेट में की गई अपनी गलतियों को फिर से स्वीकार किया, जहां वह बोलते समय बार-बार अटकते हुए नजर आए थे और ऐसा लगा कि वह लगातार कुछ भूल रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








