
अगर ये पाप है तो मैने ये पाप किया है, जानिए क्यों पीएम मोदी ने सांसदों से कही ये बात
Zee News
द कश्मीर फाइल्स फिल्म का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि यह एक अच्छी फिल्म है और इस तरह की फिल्में बनती रहनी चाहिए ताकि सत्य सामने आ सके.
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी वजह से इस बार के चुनावों में भाजपा सांसदों के बच्चों को टिकट नहीं मिला और अगर यह पाप है, तो यह पाप उन्होंने किया है. भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "परिवारवादी पार्टी जातिवादी पार्टी होती है और अगर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो अपनी पार्टी में भी इसका ध्यान रखना होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा में सांसदों के बच्चों को टिकट नहीं दिया गया लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि इसके बावजूद सभी सांसदों ने पार्टी को विजयी बनाने के लिए जोर-शोर से काम किया.उन्होंने इसके लिए सभी सांसदों का धन्यवाद भी किया.
जानिए क्या बोले पीएम मोदी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद के खिलाफ भाजपा की पहल की सराहना की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए सरकार द्वारा चलाए गए ऑपेरशन गंगा का जिक्र करते हुए विरोधी दलों पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया. विदेश मंत्री ने यूक्रेन मसले पर बैठक में एक प्रजेंटेशन भी दिया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








