अगर कांग्रेस ने साथ ले लिया होता तो MP में परिणाम और होताः अखिलेश
AajTak
Agenda Aaj Tak 2023: एजेंडा आजतक के मंच पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि अगर एमपी में कांग्रेस ने साथ दिया होता तो परिणाम कुछ और होता.
आजतक के 'एजेंडा आजतक' कार्यक्रम में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शिरकत की. इस दौरान अखिलेश यादव ने हाल ही में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि अगर एमपी में कांग्रेस ने साथ दिया होता तो परिणाम कुछ और होता.
चुनावी नतीजों पर बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि तेलंगाना में उम्मीद नहीं थी, पर परिवर्तन हुआ. मध्य प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार थी, अगर कांग्रेस पार्टी ने साथ ले लिया होता तो परिणाम कुछ और होता. राजस्थान में परिवर्तन हुआ है. छत्तीसगढ़ में परिवर्तन हुआ है. तो ये चुनाव ने परिवर्तन का संदेश दिया है.
अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में बताया कि समाजवादी पार्टी चाहती थी कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस साथ में लड़े. लेकिन कांग्रेस को लगता था कि समाजवादी पार्टी के साथ आने से कोई लाभ नहीं होगा. हो सकता है कि इसलिए उन्होंने साथ छोड़ा हो.
यह पूछने पर कि कांग्रेस ने जिस तरीके से मध्य प्रदेश में गठबंधन को हैंडल किया, आपको बुरा लगा? इस पर अखिलेश ने कहा कि वो बात खत्म हो गई है, अब इंडिया गठबंधन पर बात होगी.
जब उनसे सवाल किया गया कि यूपी में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को कितनी सीट दे सकती है? इसका जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी सम्मान के साथ साथ लेने का काम करती है. हम सबको साथ लेकर आएंगे. अभी तक सपा ने हर दल को साथ लेने के लिए सम्मान से ज्यादा सम्मान दिया है. अखिलेशन ने '80 हराओ, बीजेपी हटाओ' का नारा भी दिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









