
अगर कश्मीर में आतंकी वारदातों को शांत करना चाहते हैं तो हम बिहारियों को सौंप दें: जीतन राम मांझी
AajTak
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के लिए फिल्म द कश्मीर फाइल्स को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा है कि बिहारियों को कश्मीर सौंप दें वो सब ठीक कर देंगे.
जम्मू और कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही टारगेट किलिंग की घटनाओं के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को जिम्मेदार ठहराया है. मांझी ने कहा है कि उन्होंने कुछ समय पहले जो बात कही थी, वह सही साबित हो रही है कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स आतंकवादियों की एक गहरी साजिश है. वह कश्मीरी पंडितों के दिल में खौफ और डर का माहौल पैदा कर सकें ताकि वह कश्मीर दोबारा वापस आकर बसने की ना सोचें.
मांझी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा “हमने पहले ही कहा था कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म आतंकी साजिश है, जिसको दिखाकर कश्मीर में खौफ और डर का माहौल बनाया जा रहा है. कश्मीर में घटित आतंकी वारदातों ने मेरी बातों को साबित कर दिया."
मांझी की अजीबो-गरीब मांग
अपने ट्वीट में मांझी ने आगे अजीबोगरीब सी मांग रख दी. उन्होंने कहा कि अगर जम्मू और कश्मीर में हालात शांत करने हैं तो उस राज्य को बिहारियों के हाथ में सौंप दिया जाना चाहिए, जिसके बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा.
फिल्म को बताया था आतंकी साजिश

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







