
'अगर आप आग से खेलते हैं तो...', शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस को दी चेतावनी
AajTak
बांग्लेदश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा,
बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर निशाना साधते हुए उसे 'खुदगर्ज सूदखोर' करार दिया, जिसने सत्ता की अपनी प्यास बुझाने के लिए विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर देश के पतन की साजिश रची. आठ मिनट के वर्चुअल संबोधन में, उन्होंने इस बात पर भी संदेह जताया कि छात्र प्रदर्शनकारी अबू सईद की हत्या किसने की, जो प्रतिरोध का चेहरा बन गया.
पिछले साल अगस्त में जान को खतरा होने की वजह से भारत भाग जाने वाली हसीना ने कुछ दिन पहले बांग्लादेश लौटने का इशारा किया और कहा था कि यही कारण है कि अल्लाह ने उन्हें जिंदा रखा है. रविवार को अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने यूनुस पर बांग्लादेश के इतिहास को मिटाने का आरोप लगाया, खासकर देश की आजादी की लड़ाई में अवामी लीग के योगदान से जुड़े इतिहास को.
उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के सभी चिह्न मिटाए जा रहे हैं. स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया जा रहा है. हमने उनकी यादों को जिंदा रखने के लिए सभी जिलों में मेमोरियल बनाए थे, लेकिन उन्हें जला दिया जा रहा है. क्या डॉ. यूनुस इसे उचित ठहरा पाएंगे?" उन्होंने मुख्य सलाहकार को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर आप आग से खेलेंगे, तो यह आपको भी जला देगी."
यूनुस सरकार पर हसीना के तीखे तेवर
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर हसीना के हमले तीखे थे और वे कूटनीति से कोसों दूर थे. देश से भागने के लिए मजबूर होने के सात महीने बाद, उन्होंने एक विदेशी साजिश के अपने दावे को दोहराया, जो बांग्लादेश को नष्ट करना चाहती थी.
उन्होंने कहा, "उस कर्जदार, सत्ता के भूखे, पैसे के भूखे, आत्मकेंद्रित व्यक्ति ने एक विदेशी साजिश रची और देश को नष्ट करने के लिए विदेश से फंड का इस्तेमाल किया. बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) और जमात-ए-इस्लामी (राजनीतिक) हत्याएं कर रहे हैं और (अवामी लीग के नेताओं) को परेशान कर रहे हैं."

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









