
अखिलेश यादव की गंगा में डुबकी लगाने वाली तस्वीर का कोई मिल्कीपुर कनेक्शन भी है क्या?
AajTak
महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पहले से ही मोर्चा खोल रखा है. हमले तो अब भी जारी हैं. बिल्कुल राम मंदिर उद्घाटन के पहले जैसे. और, अचानक वो मकर संक्रांति के मौके पर गंगा में डूबकी लगाने की तस्वीर शेयर कर देते हैं - तब अयोध्या की लड़ाई थी, अब मिल्कीपुर की है.
महाकुंभ के शुरू होने से पहले अखिलेश यादव निमंत्रण दिये जाने से खफा थे. और अब वहां की व्यवस्था की खामियों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर हैं.
अखिलेश यादव को बीजेपी की तरफ से लगातार जवाब भी दिये जाते रहे हैं, और ताने भी. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, और इसी बीच सोशल मीडिया के जरिये अखिलेश यादव की गंगा में डूबकी लगाते हुए तस्वीर सामने आई है.
ये तस्वीर खुद अखिलेश यादव ने ही शेयर की है, लेकिन ये ऐसे मौके पर सामने आई है, जब मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं - यही वजह है कि अखिलेश यादव के करीबियों की तरफ से उनकी हरिद्वार यात्रा को निजी बताये जाने के बावजूद उसमें सियासी महक महसूस की जा रही है.
महाकुंभ पर सवाल, और गंगा में डूबकी
मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले राजनीतिक माहौल करीब करीब वैसा ही हो गया है, जैसा लोकसभा चुनाव के पहले देखने को मिला था. फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी नेता अवधेश प्रसाद के सांसद बन जाने से खाली हुई मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को मतदान होने जा रहा है.
उपचुनाव से पहले प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, और तब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था - समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव का रुख महाकुंभ के दौरान भी बिल्कुल वैसा ही महसूस किया जा रहा है, जैसा राम मंदिर उद्घाटन के दौरान देखने को मिला था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










