
अखिलेश यादव का तंज: केंद्र की उज्ज्वला हो गई बुज्ज्वला योजना, UP को 'बुल और बुलडोजर' से बचाना है
Zee News
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के राज में गो माता की दुर्दशा हुई है. गो माता की सेवा समाजवादी लोग ही अच्छे से कर सकते हैं. समाज का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से बेहाल है.
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Chunav 2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पक्ष में हवा बनाने के लिए अखिलेश यादव 'विजय रथ यात्रा' (Samajwadi Party Vijay Rath Yatra) निकाल रहे हैं. 12 अक्टूबर को कानपुर से शुरू हुई सपा की विजय रथ यात्रा 13 अक्टूबर को हमीरपुर जिले में पहुंचे. यहां के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी रथ यात्रा निकाली और कुरारा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. अखिलेश यादव का रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया.
उत्तर प्रदेश को बुल-बुलडोजर से बचाना है: अखिलेश यादव जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में प्रदेश को 'बुल और बुलडोजर' से बचाना है. भाजपा गरीबों, किसानों और संविधान को कुचलने का काम कर रही है. भाजपा के राज में गो माता की दुर्दशा हुई है. गो माता की सेवा समाजवादी लोग ही अच्छे से कर सकते हैं. समाज का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से बेहाल है. पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया है. वहीं सरसों का तेल भी गरीबों की पहुंच से दूर हो रहा है. रसोई गैस की कीमतें बेलगाम हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










