
'अक्षय सर के साथ काम...', फ्लॉप थी रक्षाबंधन, डायरेक्टर ने मानी अपनी गलती, बोले- जज किया
AajTak
आनंद एल राय ने अपनी फिल्म रक्षाबंधन को करियर की सबसे बड़ी चूक बताया है. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म की असफलता पर उन्होंने खुलकर बात की, वहीं तेरे इश्क में की सफलता के साथ अपनी शानदार वापसी पर भी राय रखी.
आनंद एल राय अपनी लेटेस्ट रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वो ये भी मानते हैं कि उनकी पिछली फिल्म रक्षा बंधन में उनसे बहुत बड़ी चूक हो गई थी. अक्षय कुमार स्टारर इस फैमिली ड्रामा को भी उनके प्रोडक्शन हाउस कलर येलो प्रोडक्शंस ने ही बनाया था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 48.63 करोड़ रुपये ही कमा पाई.
रक्षाबंधन में की ये भूल
आनंद एल राय ने साफ शब्दों में कहा- मैं वहां पूरी तरह फिसल गया. मेरे पूरे फिल्म मेकिंग सफर में ये पहली बार था जब मैंने सोचा कि मुझे किसी खास तरह के दर्शकों के लिए फिल्म बनानी चाहिए. मैं आमतौर पर ऐसा नहीं करता. मुझे कहानी पसंद आती है, मैं फिल्म बना देता हूं. रक्षा बंधन ही एकमात्र फिल्म थी, जहां मैंने अपने दर्शकों को जज किया.
आनंद एल राय का मानना था कि रक्षा बंधन के जरिए उन्हें टियर-2, टियर-3 और बी-टाउन ऑडियंस को ध्यान में रखना चाहिए. उन्होंने कहा- मुझे लगा कि ये ऐसी कहानी है जिसे बहुत सिंपल तरीके से कहा जाना चाहिए. आमतौर पर मैं कहानी के साथ उड़ान भरता हूं और खुद को खोजता हूं. लेकिन इस बार मुझे लगा कि मैं सब जानता हूं. फिल्म खूबसूरती से फॉर्मेट की गई थी, लेकिन यही चीज मेरे लिए काम नहीं करती.
फिल्म को लेकर रखी गलत नीयत
आनंद ने आगे बताया कि गलती फिल्म की शुरुआत में ही हो गई थी. रक्षाबंधन की कहानी कहने की मेरी वजह ही गलत थी. इसका सफलता या असफलता से कोई लेना-देना नहीं था. जिन फिल्मों में मैंने दिल से उड़ान भरी, वहां फेल होने के बावजूद संतुष्टि थी. लेकिन यहां शुरुआत से ही मेरी नीयत गलत थी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










