
अकेलापन दूर करने के लिए तीसरा निकाह...103 साल के 'मंझले मियां' लाए 49 की दुल्हन, बोलीं- पहले तो मैंने मना कर दिया था
AajTak
Bhopal News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हबीब नजर की यह तीसरी शादी है. एक वायरल वीडियो में हबीब नज़र एक ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह कर वापस अपने घर लौट रहे हैं. वायरल वीडियो में हबीब को लोग बधाईयां दे रहे हैं और हबीब मुस्कुराते हुए सबका शुक्रिया अदा करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि किसी बात की कोई कमी नहीं है.
भोपाल में रहने वाले हबीब नज़र उर्फ मंझले मियां को मध्य प्रदेश का सबसे उम्रदराज दूल्हा कहा जा सकता है. इसकी वजह यह है कि 103 की उम्र में बुजुर्ग हबीब ने 49 साल की फिरोज जहां से निकाह किया है. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हबीब ने अकेलापन दूर करने के लिए उम्र के इस पड़ाव में तीसरी बार घर बसाया है.
इंटरनेट मीडिया पर इस अनोखे निकाह की खूब चर्चा है. दरअसल, यह निकाह तो साल 2023 में हुआ था लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. यह निकाह अनोखा इसलिए है क्योंकि इसमें दूल्हे की उम्र 103 साल है और दुल्हन की उम्र 49 साल.
भोपाल के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नज़र ने 103 साल की उम्र में 49 साल की फ़िरोज़ जहां से निकाह किया है. यह निकाह पिछले साल हुआ था लेकिन किसी ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल कर दिया. हबीब नज़र की यह तीसरी शादी है.
'कमी हमारे दिलों में है'
वायरल वीडियो में हबीब नज़र एक ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह कर वापस अपने घर लौट रहे हैं. वायरल वीडियो में हबीब को लोग बधाईयां दे रहे हैं और हबीब मुस्कुराते हुए सबका शुक्रिया अदा करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि किसी चीज की कोई कमी नहीं है. कमी हमारे दिलों में है.
पहला निकाह नासिक और दूसरा लखनऊ से हबीब नजर ने बताया कि उनका पहला निकाह महाराष्ट्र के नासिक और दूसरा उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हुआ था. पहली बेगम से कोई बच्चा नहीं हुआ और वह कुछ साल पहले चल बसी. दूसरी बीवी से भी संतान सुख नहीं मिला और उसका भी करीब 2 साल पहले निधन हो गया था. इसके बाद अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग ने किसी के जरिए 49 साल की फिरोज जहां तक रिश्ते की बात पहुंचाई.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







