
अकूत संपत्ति, गुंडों की सेना और खौफ का साम्राज्य... बांग्लादेश से आया था, ईंट-भट्ठा पर मजदूरी की... शाहजहां शेख कैसे बन गया संदेशखाली का डॉन?
AajTak
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख को 55 दिनों की फरारी के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है. 5 जनवरी को शाहजहां और उसके गुर्गों ने कथित तौर पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला कर दिया था. ईडी की टीम राशन घोटाले के सिलसिले में शाहजहां के ठिकानों की तलाशी लेने गई थी.
पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमले के आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया है. शाहजहां 55 दिन से फरार चल रहा था. उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली की महिलाओं ने उस पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है. शाहजहां का इलाके में खौफ होने की शिकायतें आई हैं. उस पर जमीनों पर कब्जे और गुंडई करने के भी आरोप लगे हैं. शाहजहां सालों पहले बांग्लादेश से संदेशखाली आया था और यहां ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने जीवन-यापन करने लगा था. कुछ ही समय में यहां का डॉन बन गया और अकूत संपत्ति जुटा ली. जानिए शाहजहां शेख के खौफ के साम्राज्य की कहानी...
पहले जान लीजिए कि शाहजहां शेख पर ईडी का शिकंजा क्यों कसा? दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के राशन वितरण घोटाले में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है. इस मामले में सबसे पहले बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया गया. बाद में टीएमसी नेता शाहजहां शेख और बनगांव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर आद्या की भी संलिप्तता सामने आई. इस सिलसिले में 5 जनवरी को ईडी की टीम जब शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने पहुंची तो वहां उसके गुर्गों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था. 200 से ज्यादा लोगों ने अधिकारियों और उनके साथ चल रहे अर्धसैनिक बलों के वाहनों को घेर लिया था. अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी. हमले में ईडी के तीन अधिकारी राजकुमार राम, सोमनाथ दत्त और अंकुर गुप्ता घायल हो गए थे.
'ईडी अफसरों के मोबाइल तक लूट गए थे शाहजहां के गुर्गे'
इस घटना में आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थी. बंगाल पुलिस ने घटना से संबंधित तीन एफआईआर दर्ज की थीं, इनमें से एक शिकायत स्थानीय लोगों के आधार पर दर्ज की गई थी. बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने दखल दिया और जांच एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस की जांच पर 31 मार्च तक रोक लगा दी थी. ईडी का कहना था कि उसके तीन अधिकारी घायल हो गए. उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप और वॉलेट उस समय 'लूट' लिए गए. मुख्य आरोपी शाहजहां शेख फरार चल रहा था.
यह भी पढ़ें: '55 नहीं 3 दिन में अरेस्ट हुआ शाहजहां शेख', शांतनु सेन ने बताया गणित

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











