
अंबानी धमकी केस: सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद से अब तक क्या हुआ ?
AajTak
सचिन वाझे को रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी स्कॉर्पियो कार खड़ी करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने मुंबई पुलिस के असिस्टेंट इंस्पेक्टर सचिन वाझे को 13 मार्च को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर 25 फरवरी को विस्फोटक लदी स्कॉर्पियो कार खड़ी करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) से जांच अपने हाथ में लेने के बाद एनआइए ने वाझे से पूछताछ की जो कि इस मामले में खुद भी प्रथम जांच अधिकारी रह चुके हैं. 14 मार्च को अदालत ने वाझे को 25 मार्च तक एनआइए की हिरासत में भेज दिया है. एनआइए प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, वाझे को 13 मार्च को रात 11.50 बजे भारतीय दंड संहिता की धारा 286 (विस्फोटों से जाने अनजाने किसी की जान खतरे में डालना), 465 (धोखाधड़ी), 473, 506 (2) और 120 (बी) आपराधिक षड्यंत्र और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया. अंबानी के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में 20 जिलेटिन की छड़ें, खनन में इस्तेमाल होने वाला वाणिज्यिक विस्फोटक भरा था. विस्फोटक में कोई डेटोनेटर नहीं था पर अगर वाहन में विस्फोट हो जाता तो 350 मीटर के दायरे में असका असर होता.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











