'अंदर से मन अच्छा नहीं...' से लेकर 'मुझे फड़क नहीं पड़ता...', साल 2024 में छाए रहे ये मीम्स
AajTak
साल 2024 खत्म होने को है, और 2025 दस्तक देने को तैयार है. बीता हुआ साल सोशल मीडिया पर कई मजेदार और वायरल मीम्स का गवाह बना. इन मीम्स ने न केवल लोगों की बातचीत का हिस्सा बनाया, बल्कि उनके कमेंट्स और प्रतिक्रियाओं में भी अपनी जगह बनाई. आइए, जानते हैं 2024 के कुछ ऐसे ही चर्चित मीम्स, जो साल खत्म होते-होते भी अपनी खुमारी बरकरार रखे हुए हैं.

'बस अंदर से मन अच्छा नहीं लग रहा' इस साल रिलीज़ हुई 'पंचायत-3' ने हर बार की तरह दर्शकों का दिल जीत लिया. इस सीजन का एक डायलॉग, 'बस अंदर से मन अच्छा नहीं लग रहा है', सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. दादी के किरदार का यह संवाद इतना लोकप्रिय हुआ कि मीम्स की बाढ़ आ गई.
सरहद पार का अनोखा गाना सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक अजीबो-गरीब गाने की क्लिप वायरल हुई. इस गाने में ना सुर था, ना ताल, लेकिन यही उसकी खासियत बन गई. लोगों ने इसे खूब शेयर किया और मीम्स के जरिए इसे मजेदार अंदाज में पेश किया. वायरल गाना देखें
पेरिस ओलंपिक्स के दौरान तुर्की के निशानेबाज यूसुफ दिकेच ने हाथ जेब में डालकर निशाना साधा. उनका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर 'हिटमैन' मीम्स का कारण बन गया. यहां तक कि एलन मस्क ने भी इसे शेयर किया.
'टर्किश शूटर': हिटमैन अंदाज

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.