
अंतरिक्ष में गर्म कॉफी का मजा कैसे लेते हैं एस्ट्रोनॉट्स? VIDEO
AajTak
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी का एक वीडियो साझा किया जिसमें दिखाया गया है कि अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष में कॉफी का आनंद कैसे लेते हैं.अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को लगातार लोगों द्वारा साझा किया जा रहा है और इसपर भांति भांति की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
अंतरिक्ष में ग्रेविटी को चुनौती देकर गोते लगाते एस्ट्रोनॉट्स को देखकर अक्सर ही ये सवाल जेहन में आता है कि आखिर ये खाते पीते कैसे हैं? इस सवाल को लेकर जितने मुंह हैं उतनी ही बातें हैं. लेकिन क्योंकि ये एक जरूरी सवाल था. जवाब हमें यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने एक वीडियो के जरिये दे दिया है. बीते दिन अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस था इस दिन को यादगार दिखाने और इसका महत्व समझाने के उद्देश्य से ईएसए ने अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी का एक वीडियो पोस्ट किया है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सामंथा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सवार होकर अपनी कॉफी का आनंद ले रही हैं.
वीडियो में क्रिस्टोफोरेटी एक पैकेट से कॉफी को एक छोटे जार में डालने की कोशिश करते हुए नजर आ रही हैं. हालांकि, गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण, पेय पदार्थ बाहर नहीं निकलता. इसके बाद सामंथा एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया 'स्पेस कप' निकालती हैं और उसमें कॉफी डालती है. इस बार वह इसे आराम से पी पाती है.
इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को 240,000 से अधिक बार देखा गया और इसे 1,900 से अधिक लाइक मिले हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो को पोस्ट करने का उदेश्य अंतरिक्ष में जीवन से जुड़ी अनूठी चुनौतियों को दर्शाना और उनके समाधानों को प्रदर्शित करना है.
बताते चलें कि 'स्पेस कप' किसी तरह का कोई नॉवेल्टी आइटम नहीं है बल्कि ये आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्रियों के कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करता है. नासा के मुताबिक, ये माइक्रोग्रैविटी कप अंतरिक्ष में कॉफी पीने की सुविधा के लिए डिजाइन किए गए हैं. इसके अलावा, ये जांच के लिए कई अहम डेटा भी प्रदान करते हैं, ताकि इससे अंतरिक्ष में जटिल तरल पदार्थों की स्थिति पता चल सके.
गौरतलब है कि स्पेस कप का असल मकसद निष्क्रिय रूप से तरल को कप के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाना है. नासा के मुताबिक इस जांच के नतीजे गणितीय मॉडल की पुष्टि और मार्गदर्शन करने में मदद करेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










