
अंडरवर्ल्ड डॉन पर शिकंजा! Dawood Ibrahim का भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार
Zee News
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के भाई इकबाल कासकर (Iqbal Kaskar) को NCB ने ड्रग्स सप्लाई मामले में हिरासत में लिया है. कुछ दिन पहले एनसीबी ने चरस के दो कंसाइनमेंट पकड़े थे जिसमें करीब 25 किलोग्राम चरस बरामद की थी.
मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के भाई इकबाल कासकर (Iqbal Kaskar) को NCB ने ड्रग्स सप्लाई मामले में हिरासत में लिया है. कुछ दिन पहले एनसीबी ने चरस के दो कंसाइनमेंट पकड़े थे जिसमें करीब 25 किलोग्राम चरस बरामद की थी. जांच के दौरान इसमें अंडरवर्ल्ड के जुड़ने की आशंका जताई गई और इसी वजह से एनसीबी ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया है. Dawood Ibrahim's brother Iqbal Kaskar has been taken into custody by NCB in a drugs case: NCB
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










