
अंडरवर्ल्ड डॉन अली बुदेश की बहरीन में मौत, दाऊद इब्राहिम का था जानी दुश्मन
AajTak
कभी दाऊद इब्राहिम का करीबी रहा अली बुदेश उसका जानी दुश्मन बन गया था. अली बुदेश ने दाऊद को जान से मारने की कसम खाई थी. अली बुदेश की बहरीन में मौत हो गई है.
अंडरवर्ल्ड डॉन अली बुदेश की मौत हो गई है. भारत से फरार होने के बाद बहरीन को अपना ठिकाना बनाने वाले अली बुदेश की मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है. वह मुंबई का निवासी था. अली बुदेश की गिनती दाऊद इब्राहिम के जानी दुश्मनों में होती थी. अली बुदेश ने दाऊद इब्राहिम को जान से मारने की कसम खाई थी.
जानकारी के मुताबिक मुंबई का रहने वाला अली बुदेश कभी दाऊद इब्राहिम का करीबी रह चुका था . अली बुदेश और दाऊद इब्राहिम के रिश्तों में आगे चलकर दरार आ गई. दोनों के बीच की वह खाई इतनी बढ़ी कि कभी दाऊद का सबसे करीबी रहा अली बुदेश उसका जानी दुश्मन बन गया. अली बुदेश ने दाऊद इब्राहिम को जान से मारने की कसम तक खा ली थी.
बताया जाता है कि साल 2021 में पाकिस्तान में बैठे दाऊद इब्राहिम और शकील ने मुंबई से जान मोहम्मद नाम के गैंगस्टर को अली बुदेश की हत्या करने के लिए बहरीन भेजा था. हालांकि, जान मोहम्मद, अली बुदेश की हत्या करने में नाकाम रहा था. लंबे समय से भारतीय एजेंसियों को अली बुदेश को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी.
गौरतलब है कि अली बुदेश ने भारतीय एजेंसियों के कहने पर छोटा राजन और बबलू श्रीवास्तव के साथ मिलकर दाऊद इब्राहिम के कई करीबियों को ठिकाने लगाया था. अब जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक अली बुदेश की बीमारी की वजह से बहरीन में मौत हो गई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











