
अंडरग्राउंड हुआ बाबा... भगदड़ कांड के एक हफ्ते बाद भी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई पुलिस, FIR में भी नाम नहीं!
AajTak
पुलिस बाबा की लोकेशन को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं. आखिर बाबा कहां है, बाबा मैनपुरी में है? बाबा कानपुर के आश्रम में है? या फिर अपने किसी और आश्रम में अंडरग्राउंड है? आजतक की टीम जब बाबा के अलग-अलग आश्रमों में पहुंची, तो क्या पता चला, आपको बताते हैं.
Hathras Stampede Bhole Baba absconding: 2 जुलाई को हुए हाथरस भगदड़ के एक हफ्ते गुजर जाने के बाद भी बाबा नारायण हरि की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई. बाबा के ठिकाने को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही है. कभी खबर आई कि बाबा अपने मैनपुरी वाले आश्रम में छिपा हुआ है, कभी पता चला कि बाबा नारायण हरि अपने किसी दूसरे आश्रम में अंडरग्राउंड है. अब सवाल उठता है कि आखिर बाबा मिलता क्यों नहीं?
कहां है बाबा? बाबा के भक्तों का दावा है कि वो अंडरग्राउंड नहीं, मैनपुरी में हैं. लेकिन पुलिस बाबा की लोकेशन को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं. आखिर बाबा कहां है, बाबा मैनपुरी में है? बाबा कानपुर के आश्रम में है? या फिर अपने किसी और आश्रम में अंडरग्राउंड है? आजतक की टीम जब बाबा के अलग-अलग आश्रमों में पहुंची, तो क्या पता चला, आपको बताते हैं.
मैनपुरी आश्रम पर पुलिस का पहरा बाबा नारायण हरि के मैनपुरी आश्रम के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है. मामले की जांच कर रही पुलिस की तरफ से आरोपियों की धरपकड़ का दावा किया जा रहा है. लेकिन बाबा नारायण हरि को जमीन निगल गई या आसमान खा गया? इसका जवाब ना तो पुलिस के पास है, ना बाबा के वकील के पास और ना ही बाबा के भक्तों के पास. हां, बाबा की तरफ से एक वीडियो बयान के जरिए खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश जरूर हुई.
बाबा की लुका-छिपी वाला खेल बाबा ने भगदड़ को साजिश से जोड़ा और पल्ला झांड लिया. वहीं बाबा के वकील भी नई थ्योरी के साथ सामने आए. दलील यही रखी कि भगदड़ के पीछे जहर वाली साजिश है. कौन झूठ बोल रहा है, कौन सच? ये तफ्तीश के बाद साफ हो जाएगा. लेकिन भगदड़ के बाद से बाबा नारायण हरि अंडरग्राउंड है. सवाल यही है कि बाबा की लुका-छिपी वाले खेल के पीछे का राज क्या है?
कानपुर के आश्रम में केवल सेवादार बाबा की तलाश में हमारी टीम पहले कानपुर के आश्रम में पहुंची, लेकिन बाबा नहीं मिले. आश्रम में सिर्फ बाबा के सेवादार मिले. वहीं जब आजतक की टीम बाबा के मैनपुरी वाले आश्रम पहुंची तो मौके पर पुलिस का कड़ा पहरा मिला, तो क्या बाबा नारायण हरि इसी आश्रम के अंदर है?
नहीं मिली आश्रम में जाने की इजाजत हमारी टीम को आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली. लेकिन बाबा नारायण हरि आश्रम के अंदर है या नहीं? पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं. आश्रम के बाहर लगातार बाबा के भक्तों का आना जारी है. भक्तों का दावा है कि बाबा नारायण हरि अंडरग्राउंड नहीं है, बाबा तो हर तरफ मौजूद है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











