
अंडरग्राउंड कोचिंग, मैन मेड बाढ़, कागजी सिस्टम और उम्मीदों की मौत... Rau's IAS में तीन छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन? 7 सवाल
AajTak
दिल्ली में भारी बारिश के बाद कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से दो छात्राओं समेत तीन की मौत हो गई थी. ये स्टूडेंट्स सिविल सेवा से जुड़ी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. घटना बाद पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली नगर निगम ने कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है. ये घटना मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके की है. घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया है.
दिल्ली की राउस आईएएस स्टडी सर्किल कोचिंग में पानी भरने से दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद उन परिवारों की उम्मीदें भी टूट गई हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को दिल्ली भेजकर IAS बनने का सपना देखा था. अंडरग्राउंड कोचिंग, मैन मेड बाढ़ और घोर लापरवाही सिस्टम सवाल खड़े कर रहे हैं. गम और गुस्से से लबरेज स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आए हैं. पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठ रही है. दोषियों पर एक्शन लिए जाने का दबाव बनाया जा रहा है. जांच में कई खामियां निकलकर सामने आ रही हैं. जानिए घटना को लेकर क्या 7 बड़े सवाल...
घटना के वक्त बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे थे और वहीं फंस गए. इन स्टूडेंट्स को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला. कोचिंग संचालक ने बेसमेंट में लाइब्रेरी बनाई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और दो गिरफ्तारियां की हैं. इनमें कोचिंग सेंटर का मालिक और कोऑर्डिनेटर शामिल है. जिन स्टूडेंट्स की जान गई है, उनमें उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के नवीन डल्विन का नाम शामिल है. एफआईआर के मुताबिक, कोचिंग सेंटर के मालिक स्वीकार किया कि बेसमेंट में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण हादसा हुआ है. दिल्ली पुलिस ने घटना के कारण की जांच के लिए कई टीमें गठित की हैं. अब तक की जांच में घटना के दो मुख्य कारण सामने आए हैं. पहला, मानसून की शुरुआत से पहले सड़क किनारे नालियों की साफ-सफाई नहीं हो सकी और दूसरा, बेसमेंट जहां लाइब्रेरी थी, वहां पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं थी.
1. क्या हुआ था?
ये पूरा मामला ओल्ड राजेंद्र नगर का है. शनिवार शाम करीब 6.20 बजे भारी बारिश हुई और मुख्य सड़क पर पानी भर गया. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि RAU'S IAS स्टडी सर्किल के बेसमेंट में लाइब्रेरी है और वहां स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे थे. कोचिंग सेंटर में पानी जाने से रोकने के लिए गेट बंद किया गया था. इस बीच, कुछ वाहनों के स्पीड से गुजरने के कारण प्रेशर बढ़ा तो पानी कांच का गेट तोड़कर सीढ़ियों से बेसमेंट में जाने लगा और दो मिनट के अंदर 10 से 12 फीट तक पानी अंदर समां गया. लाइब्रेरी में बैठे 30 से ज्यादा स्टूडेंट्स फंस गए.
यह भी पढ़ें: कैसे Rau's IAS कोचिंग में घुसा था पानी, बेसमेंट बन गया 12 फीट गहरा तालाब! सामने आया उस मोमेंट का वीडियो
2. बाहर क्यों नहीं निकल पाए स्टूडेंट्स?

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







