
अंग्रेजी शराब सस्ती और देसी पव्वा महंगा, नई आबकारी नीति में बदलाव का विरोध
AajTak
Rajasthan News: राजस्थान में नई नीति के तहत 3 महीने का बार लाइसेंस जारी होगा जिसे शॉर्ट टर्म लाइसेंस कहा जाएगा. 1 अप्रैल से अंग्रेजी शराब और बीयर सस्ती हो जाएगी. जबकि देसी शराब की कीमतें बढ़ जाएंगी. अब राजस्थान लिकर वेलफेयर सोसायटी ने नई नीति पर आपत्ति जताई है.
राजस्थान में एक तरफ शराबबंदी को लेकर मुहिम छिड़ी हुई है तो दूसरी ओर राजस्थान सरकार ने बार (BAR) कल्चर को बढ़ावा देने के लिए आबकारी नीति में ही बदलाव कर दिया है. अब नई नीति के तहत 3 महीने का बार लाइसेंस जारी होगा जिसे शॉर्ट टर्म लाइसेंस कहा जाएगा. यहीं नहीं, 1 अप्रैल से अंग्रेजी शराब और बीयर सस्ती हो जाएगी. जबकि देसी शराब की कीमतें बढ़ जाएंगी. इसको लेकर जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन सम्पूर्ण शराबबंदी आंदोलन ही नहीं, बल्कि राजस्थान लिकर वेलफेयर सोसायटी ने भी नई नीति पर आपत्ति जताई है.
राजस्थान सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव करते हुए देसी शराब की कीमतों में इजाफा किया है. तो दूसरी तरफ भारत में बनने वाली अंग्रेजी शराब को सस्ता किया है. इन पर लगने वाली अतिरिक्त आबकारी ड्यूटी को खत्म करने का फैसला किया गया है.
आबकारी विभाग राजस्थान की ओर से नए संशोधित नियम जारी किए गए हैं. जिसके तहत एक अप्रैल से देसी शराब और राजस्थान निर्मित शराब के पव्वे पर 2 रुपए तक का इजाफा किया है. हालांकि, इसके विपरित भारत में बनने वाली अंग्रेजी शराब अगले वित्त वर्ष से 20 रुपए तक सस्ती मिलेगी.
इसके साथ ही नए नियमों के तहत अब प्रदेश में बार चलाने वालों को शॉर्ट-टर्म का लाइसेंस दिया जाएगा. जबकि अब तक सालभर के लिए लाइसेंस जारी किया जाता था. इससे उन लोगों को फायदा होगा, जो बार शुरू करने के बाद रेवेन्यू नहीं आने से पूरे सालभर घाटा झेलते हैं.
यहीं नहीं, बार चलाने वाले जो होटल या संस्थाएं किसी साल रिन्यू नहीं करवातीं, फिर अगले साल लाइसेंस लेती थीं तो उस साल का शुल्क देना पड़ता था. इस बार इसमें करते हुए केवल 25 फीसदी शुल्क का प्रावधान गया है.
प्रदेश में बार चलाने वालों को फायदा देने के लिए विभाग ने नया नियम तो जारी कर दिया, लेकिन वर्तमान में चल रही शराब की दुकानों के लाइसेंस की रिन्यूअल फीस के निर्धारण पर दुकान संचालकों ने विरोध किया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











