
Zomato और Swiggy के डाउन रहने से कस्टमर्स परेशान, खाना नहीं ऑर्डर कर पाए यूजर्स
AajTak
फूड डिलीवरी ऐप्स Zomato और Swiggy डाउन हो गए हैं. इसके कारण लोग लंच ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार एक टेक्निकल दिक्कत की वजह से ऐसा हो रहा है.
फूड डिलीवरी ऐप्स Zomato और Swiggy डाउन हो गए थे. इसके कारण लोग लंच ऑर्डर नहीं कर पा रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार एक टेक्निकल दिक्कत की वजह से Zomato और Swiggy को यूजर्स एक्सेस नहीं कर पा रहे थे.
रिपोर्ट में बताया गया है कि Zomato और Swiggy दूसरे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तरह Amazon Web Services पर डिपेंड करते हैं. इसमें टेक्निकल खामी आने के कारण Zomato और Swiggy डाउन हो गए थे.
ये दिक्कत देशभर में आ रही थी. हालांकि, ऐप्स पर ये दिक्कत दूर होने में लगभग आधे घंटे का समय लग गया. लेकिन, इस दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी ज्यादा शिकायतें इसको लेकर की. यूजर्स ऐप्स के डाउन रहने के दौरान ना तो खाना ऑर्डर कर पा रहे थे ना ही वो मेन्यू को ब्राउज कर पा रहे थे.
इसके अलावा यूजर्स लिस्टिंग भी नहीं कर पा रहे थे. इस दौरान जब कस्मटर्स इसको लेकर शिकायत कर रहे थे तब दोनों कंपनियों के कस्टमर सपोर्ट हैंडल्स कह रहे थे ये टेम्पररी खराबी है जिसे ठीक करने पर काम किया जा रहा है.
आपको बता दें कि दोनों प्लेटफॉर्म्स की कीमत लगभग 20 बिलियन डॉलर है. Zomato और Swiggy दोनों ही भारत के बड़े ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स हैं. इस हफ्ते भारत के एंटी-ट्रस्ट वॉचडॉग का ध्यान भी इन कंपनियों ने खींचा है. CCI ने इनके खिलाफ जांच का आदेश दिया था. दोनों कंपनियों को लेकर चेक किया जाएगा ये न्यूट्रल है या नहीं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












