
दिल्ली की सड़कों पर दिखी इंसानियत:, इस शख्स ने कूड़े से खाना निकालकर जानवरों को खिलाया
AajTak
सोशल मीडिाय पर एक बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को खुश कर दिया है. वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति को कूड़े के ढेर से बचा हुआ खाना इकट्ठा करके आवारा गायों और कुत्तों को खिलाते हुए देखा गया. उसके इस सरल काम को सोशल मीडिया यूजर्स खूब सराहा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में देखा जा रहा है कि दिल्ली के एक व्यक्ति ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कूड़े में फेंकी गई प्लेटों और कपों के बीच से बचा हुआ खाना इकट्ठा कर रहा है. वह खाने लायक हिस्से अलग कर रहा था, ताकि बाद में वह उन्हें आवारा गायों, कुत्तों और सड़क पर घूमने वाले दूसरे जानवरों को खिला सके.
उसके इस सिंपल से काम ने उसे सोशल मीडिया का स्टार बना दिया है. चारों ओर उसकी तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को नॉर्थ कैंपस बॉयज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि खाना अनमोल है, इसे कचरे की तरह मत समझो.
वीडियो में क्या कर रहा है शख्स?
वीडियो में देखा जा रहा है कि, वह व्यक्ति फेंकी हुई प्लेटों के ढेर को पहले ध्यान से देखता है और साफ बचे हुए खाने को अलग करता है और उन्हें बड़ी सावधानी से अलग-अलग करता दिखता है. वीडियो पोस्ट होते ही लोगों का ध्यान खाने की बर्बादी और शहरों में आवारा जानवरों की हालत की ओर गया.
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है शख्स
जिस अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया था, उसी अकाउंट से एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें उस व्यक्ति की पहचान आशुतोष के रूप में की गई है, जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है और इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है. पेज के मुताबिक, वह अपने खाली समय का कुछ हिस्सा आवारा जानवरों को खाना खिलाने में लगाता था, जो उसकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा है. दर्शकों का कहना है कि यह उसकी विनम्रता और सहानुभूति को दर्शाता है न कि ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया कोई एक बार का काम.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












