
Zelenskyy On War: जेलेंस्की के नर्म पड़ते तेवर, क्या अब रुक जायेगा युद्ध? देखें जंग के ताजा हाल
AajTak
यूक्रेन पर रूस के हमले का चौदहवां दिन है. जबरदस्त जंग जारी है. सबसे ज्यादा घमासान खारकीव, इरपिन, सूमी, मिकोलीव और जाइटोमीर इलाके में है. हालांकि कीव में अपेक्षाकृत शांति है. वहां किसी नए हमले की कोई खबर नहीं है. उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के तेवर कुछ नर्म पड़ते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि नेटो यूक्रेन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है इसलिए अब वो इस पर जोर नहीं देंगे. एक अमेरिकी मीडिया को इंटरव्यू देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि वो किसी ऐसे देश के राष्ट्रपति नहीं बनना चाहते जो दूसरों से मदद की भीख मांगता है. अब जेलेंस्की लुहान्स्क और दोनेत्स्क पर भी समझौते पर विचार करने को तैयार हैं. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











