
Zelensky on Russian Attacks and Putin:'रूस के पास बातचीत का अंतिम मौका,' यूक्रेन के राष्ट्रपति की चेतावनी
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा है कि शांति और हमारे लिए सुरक्षा पर सार्थक बातचीत रूस के लिए अपनी गलतियों से होने वाले नुकसान को कम करने का एकमात्र मौका है. ये समय मिलने का है, बातचीत करने का है. ये समय यूक्रेन के लिए क्षेत्रीय अखंडता और न्याय का है. उन्होंने साथ ही ये कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो रूस का नुकसान काफी अधिक होगा. जेलेंस्की ने रूस को चेतावनी दी है कि रूस के पास बातचीत का अंतिम मौका है. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












