
Yuva Udyami Yojna: 10+2 पास युवा पा सकते हैं 10 लाख तक की आर्थिक मदद, जानिए डिटेल्स
AajTak
बिहार सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2021) के तहत नया उद्योग लगाने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये की राशि देगी.
बिहार सरकार युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का सुनहरा अवसर दे रही है. इसमें किसी भी तरह का बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता राशि देगी. इसके लिए अहम शर्त यह है कि आर्थिक मदद उसी को मिलेगी जो 12वीं पास होगा या उसने उसके समकक्ष कोई डिप्लोमा किया होगा. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2021) के तहत नया उद्योग लगाने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. इसमें अधिकतम 5 लाख रुपये अनुदान के रूप में और बाकी 5 लाख रुपये ऋण (कर्ज) के रूप में 1 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार का कहना है कि ऐसा युवाओं को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जा रहा है. योजनाओं के लिए दी जाने वाली राशि दो टर्म में ही उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2021) का लाभ लेने की पात्रताMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












