
Shukra Gochar 2026: 26 मार्च को शुक्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन एक साथ, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा
AajTak
Shukra Gochar 2026: 26 मार्च 2026 को शुक्र मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में एक साथ गोचर करेंगे, जिसे ज्योतिष में दुर्लभ संयोग माना जाता है. यह बदलाव प्रेम, करियर और धन पर असर डाल सकता है. आइए जानते हैं कि किन 5 राशियों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा शुभ रहेगा.
Shukra Gochar 2026: ज्योतिष में किसी भी ग्रह का एक ही समय पर राशि और नक्षत्र दोनों बदलना बेहद खास घटना मानी जाती है. ऐसा ही एक अनोखा संयोग 26 मार्च को बनने जा रहा है, जब शुक्र सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और साथ ही अश्विनी नक्षत्र में भी गोचर करेंगे. यह बदलाव खासतौर पर प्रेम, रिश्ते, पैसा और करियर पर असर डाल सकता है. ज्योतिष के अनुसार, यह स्थिति नई शुरुआत, तेज फैसलों और अचानक मिलने वाले अवसरों का संकेत देती है. अब जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए यह गोचर ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है.
मेष राशि
शुक्र का आपकी ही राशि में आना आपके व्यक्तित्व को और आकर्षक बना सकता है. इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. करियर में नए मौके मिल सकते हैं. धन लाभ के योग बनेंगे. व्यापार करने वालों को नई साझेदारी से फायदा हो सकता है. प्रेम जीवन में भी नई ऊर्जा देखने को मिलेगी.
वृषभ राशि
इस समय आपके जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. रुके हुए काम आगे बढ़ने लगेंगे. खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आमदनी के नए रास्ते भी खुलेंगे. विदेश या दूर स्थान से लाभ मिलने के संकेत हैं. रिश्तों में सुधार होगा. मन शांत रहेगा.
सिंह राशि













