
YSRCP सांसद की पत्नी और बेटे का अपहरण, पुलिस ने कुछ ही घंटे में रेस्क्यू किया
AajTak
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बड़ी घटना सामने आई है. यहां सत्तारूढ़ पार्टी YSRCP के सांसद की पत्नी, बेटे और ऑडिटर का अपहरण कर लिया गया. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने मोटी रकम वसूलने के लिए सांसद के परिवार को किडनैप किया था. पुलिस ने बताया कि कुछ घंटों के भीतर ही परिवार के सदस्यों को छुड़ा लिया.
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी YSRCP के सांसद की पत्नी, बेटे समेत तीन लोगों के अपहरण का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और कुछ ही घंटे में तीनों लोगों को छुड़ा लिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. आरोपियों ने पैसे के लिए सांसद के परिजन को किडनैप कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद एमवीवी सत्यनारायण की पत्नी और बेटे और उनके ऑडिटर का आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अपहरण कर लिया गया था. घटना की जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली तो तुरंत अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई गई. पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की और कुछ ही घंटे के भीतर तीनों को छुड़ा लिया.
सिविल इंजीनियर ने अपने अपहरण की रची साजिश, भाई से मांगवा ली फिरौती… फिर खुला राज
3 आरोपी पकड़े, अन्य की तलाश में छापेमारी
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक तीनों को रेस्क्यू कर लिया गया था. इस घटना में शामिल अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, अपहरण के पीछे पैसा ही मकसद बताया जा रहा है. कोई अन्य मकसद अब तक सामने नहीं आया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












