
YouTube में आ रहा है ये नया फीचर, पेरेंट्स के लिए होगा खास
AajTak
YouTube में एक ऐसा फीचर आ रहा है जिससे पेरेंट्स बच्चों के लिए रेस्ट्रिक्शन लगा सकेंगे. YouTube Kids बच्चों के लिए पहले से है, लेकिन ये फीचर उससे अलग है.
इन दिनों YouTube का ऐक्सेस बच्चे ज्यादा कर रहे हैं. खास तौर पर लॉकडाउन तक बच्चों में यूट्यूब का एडिक्शन खूब रहा है. लेकिन अब कंपनी ने एक खास फीचर का ऐलान किया है. YouTube के इस नए फीचर से पेरेंट्स कंट्रोल कर पाएंगे कि उनके बच्चे इस प्लेटफॉर्म पर क्या देखें. इस फीचर की हेल्प से पेरेंट्स अपने बच्चों को ऐज रिस्ट्रिक्शन वाले वीडियो कंटेंट देखने से रोक सकते है. ये फीचर सिर्फ YouTube ऐप पर उपलब्ध होगा. फिलहाल ये फीचर YouTube Kids ऐप पर उपलब्ध नहीं होगा. शुरूआत में इसे बीटा टेस्टर के लिए जारी किया जाएगा. बाद में सभी के लिए इस फीचर को जारी कर दिया जाएगा.More Related News

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.












