
YouTube ने iOS यूजर्स के लिए जारी किया ये खास फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
AajTak
YouTube ने दुनियाभर में iOS में YouTube प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए मोस्ट अवेटेड पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को जारी कर दिया है. इस फीचर को भारत में भी जारी किया गया है.
YouTube ने दुनियाभर में iOS में YouTube प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए मोस्ट अवेटेड पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को जारी कर दिया है. इस फीचर को भारत में भी जारी किया गया है. इसकी पुष्टि कंपनी ने गैजेट्स 360 से की है. इस अपडेट के बाद से अब iPhone यूजर्स यूट्यूब वीडियोज को मिनी प्लेयर में देख पाएंगे और दूसरे ऐप्स को भी साथ में चला सकेंगे. गूगल ने शुरुआत में iOS यूट्यूब यूजर्स के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर यानी PiP सपोर्ट की घोषणा इस साल जून में की थी. साथ ही इस हफ्ते की शुरुआत में YouTube ने अपने प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को इस फीचर को जारी करने से पहले टेस्ट करने के लिए इनवाइट भी किया था. YouTube के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को कंफर्म किया कि कंपनी ने ग्लोबली PiP मोड को सभी यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए iOS में जारी कर दिया है. इस फीचर को धीरे-धीरे iOS यूजर्स के लिए दुनियाभर में जारी किया जा रहा है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












