
किम के कुनबे में जंग... बेटी के उत्तराधिकार को बहन दे सकती है चुनौती!
AajTak
नॉर्थ कोरिया में तानाशाह के परिवार में आतंरिक कलह को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. ऐसी चर्चा है कि आने वाले समय में किम के कुनबे में सत्ता को लेकर संघर्ष हो सकता है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर ऐसे कयास क्यों लगाए जा रहे हैं और ये सब कैसे शुरू हुआ.
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का परिवार इन दिनों चर्चा में है. जब से वहां अगले उत्तराधिकारी को लेकर किम की बेटी के नाम की चर्चा शुरू हुई है, तब से तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं. यहां तक कि कुछ एक्सपर्ट आने वाले समय में किम के कुनबे में सत्ता को लेकर फूट और संघर्ष की भी बात कर रहे हैं.
एक तरफ किम अपनी बेटी के हाथ में सत्ता सौंपना चाहते हैं, जबकि उनकी बहन पहले से परिवार और शासन में दूसरी पावरफुल मेंबर के तौर पर देखी जाती हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि सत्ता को लेकर पारिवारिक स्तर पर टकराव होने की काफी संभावना है और ऐसा पहली बार नहीं होगा.
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग उन की 13 साल की बेटी उत्तर कोरिया में शासन करने के लिए अपनी बुआ के साथ उत्तराधिकार संघर्ष में उलझी हुई हैं. ऐसे में उत्तर कोरियाई तानाशाह की बेटी का अपनी ही क्रूर बुआ के साथ सत्ता के लिए एक भयंकर टकराव हो सकता है. क्योंकि तानाशाह किम अपनी बेटी को देश का उत्तराधिकारी नियुक्त करने वाले हैं.
डेली स्टार ने एक नई रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब उत्तर कोरियाई तानाशाह अपनी बेटी को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने जा रहे हैं.
क्या बेटी और बहन में होने वाली है टकराहट दक्षिण कोरिया की एक जासूसी एजेंसी ने बताया है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू आउ को उनके पिता की मृत्यु के बाद परमाणु हथियारों से लैस और कट्टर अलगाववादी राष्ट्र उत्तर कोरिया का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी का मानना है कि बच्ची ने किम राजवंश का नेतृत्व करने के लिए अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है.
दक्षिण कोरिया के पूर्व राजदूत और सियोल की खुफिया सेवा के उप निदेशक राह जोंग यिल ने खुलासा किया है कि समय आने पर उस इस लड़की को अपनी बुआ किम यो जोंग से सत्ता के लिए सीधी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. 38 साल की किम यो जोंग को उत्तर कोरिया में सैन्य समर्थन प्राप्त है और उन्हें किम जोंग उन के बाद परिवार में दूसरा सबसे शक्तिशाली शख्स माना जाता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












