
YouTube ने लंबे समय बाद iPhone-iPad यूजर्स के जारी किया ये खास फीचर
AajTak
YouTube ने iPhones और iPads के लिए आखिरकार पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड को जारी कर दिया है. ये जानकारी MacRumors के हवाले से मिली है.
YouTube ने iPhones और iPads के लिए आखिरकार पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड को जारी कर दिया है. ये जानकारी MacRumors के हवाले से मिली है. PiP सपोर्ट आने से यूजर्स अपनी मोबाइल डिवाइस में दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल करते हुए भी YouTube में वीडियोज देख सकेंगे. जब यूजर्स YouTube ऐप को बंद करेंगे तो वीडियो के छोटे विंडो में नजर आएगा. इस विंडो को यूजर्स स्क्रीन के अलग-अलग कॉर्नर्स पर मूव भी कर सकेंगे. आपको बता दें PiP फीचर एंड्रॉयड यूट्यूब यूजर्स के लिए एंड्रॉयड Oreo के समय से उपलब्ध है. लेकिन, iOS यूजर्स को ये अब मिलने जा रहा है. YouTube ने कहा है कि ये फीचर केवल उन्हीं iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जिनके पास YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होगा. लेकिन कंपनी की योजना जल्द ही US में सभी iPhone यूजर्स के लिए PiP सपोर्ट का विस्तार करने की है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












