
Youtube देख बनाया बम, ऑनलाइन मंगवाया सामान, टाइमर में खराबी के चलते धमाका होने से बचा
AajTak
पंजाब के लुधियाना में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां चाचा की दुकान में बम रखने वाला भतीजा और उसका दोस्त अरेस्ट हुआ है. दोनों ने यूट्यूब से बम बनाने का तरीका सीखा. ऑनलाइन मंगाए गए सामान से इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) तैयार किया. गनीमत रही कि टाइमर में खराबी के चलते ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना दुकान और ऊपर रहने वाले परिवार के लिए बड़ी त्रासदी हो सकती थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चाचा की दुकान में बम रखने वाले भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. मामला तब सामने आया, जब शहर में एक बैग की दुकान में पेट्रोल बम जैसी चीज मिली. गनीमत रही कि टाइमर की खराबी के कारण ब्लास्ट नहीं हुआ. पुलिस ने बताया कि अगर बम फट जाता तो दुकान के ऊपर रहने वाले परिवार को गंभीर नुकसान हो सकता था.
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि इस मामले को 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया. आरोपी मूल रूप से यूपी के हरदोई जिले के सोनू और सहारनपुर का आमिर है. दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड जांचा जा रहा है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों ने यूट्यूब से बम बनाना सीखा और फिर ऑनलाइन और स्थानीय मार्केट से सामान मंगाकर इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) तैयार किया.
यह भी पढ़ें: नोएडा: यूट्यूब से सीखा बम बनाना, बैग में रखकर दोस्त को थमाया
आरोपी सोनू और आमिर ने IED को एक बैग में रखकर बहाने से दुकान के भीतर छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि पेट्रोल की बदबू फैलने के कारण दुकान का मालिक बैग को देख पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. पुलिस ने बैग को सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
सवाल है कि भतीजे ने ऐसा क्यों किया. इसकी जांच में सामने आया कि यह कदम व्यापार में प्रतिस्पर्धा और व्यक्तिगत विवाद के चलते उठाया गया. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यदि बम फट जाता तो दुकान और ऊपर रहने वाले परिवार के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था. इसलिए घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई. अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उनके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









