
'भाई हो तो आशीष जैसा', 13 सालों तक कोमा में रहे हरीश की सेवा की मिसाल दे रही सोसाइटी, अंतिम विदाई पर भावुक हुए लोग
AajTak
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में हरीश राणा के निधन से शोक का माहौल है. सोसाइटी के लोगों ने बताया कि 13 साल से कोमा में रहने के कारण परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन था. सभी लोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं.
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी में इन दिनों शोक का माहौल है. हरीश राणा के निधन की खबर सामने आते ही सोसाइटी के लोग भावुक हो गए हैं. लोगों का कहना है कि यह खबर बेहद दुखद है और हर कोई इस समय उनके परिवार के साथ खड़ा है. सोसाइटी के लोगों ने बताया कि हरीश राणा का परिवार इस समय सोसाइटी में मौजूद नहीं है और एम्स दिल्ली में है. लोगों का कहना है कि जैसे ही उन्हें इस खबर की जानकारी मिली, पूरे इलाके में एक सन्नाटा सा छा गया. हर कोई इस घटना से दुखी है और परिवार के लिए संवेदना जता रहा है.
राजनगर एक्सटेंशन एओए से जुड़े लोगों का कहना है कि हरीश राणा पिछले 13 साल से कोमा में थे और उनकी स्थिति बेहद दर्दनाक थी. सोसाइटी के लोगों ने बताया कि इतने लंबे समय तक इस हालत में रहना न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार के लिए भी बहुत कठिन रहा. यही वजह रही कि परिवार को सुप्रीम कोर्ट में इच्छामृत्यु की अपील करनी पड़ी.
हरीश राणा के निधन से सोसाइटी में शोक का माहौल
लोगों ने बताया कि इस दौरान हरीश राणा के परिवार ने उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी. खास तौर पर उनके भाई आशीष ने पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने भाई की सेवा की. सोसाइटी के निवासियों के अनुसार, आशीष का यह समर्पण सभी के लिए एक उदाहरण रहा है.
सोसाइटी के निवासी तेजस चतुर्वेदी और एओए से जुड़े दीपांशु मित्तल ने भी दुख जताते हुए कहा कि हरीश राणा के निधन की खबर से सभी लोग आहत हैं. उनका कहना है कि हरीश की स्थिति को देखकर हर कोई भावुक हो जाता था और परिवार ने जिस तरह इस कठिन समय में उनका साथ निभाया, वह सराहनीय है.
बैकग्राउंड में देखें तो सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को एक ऐतिहासिक फैसले में हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी थी. इसके बाद उन्हें 14 मार्च को एम्स दिल्ली के पेलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम हरीश की निगरानी कर रही थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







