
YouTube चैनल को लेकर अश्विन और CSK में ठनी! IPL के बीच दिग्गज स्पिनर ने लिया ये फैसला
AajTak
क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के YouTube चैनल ने सोमवार (7 अप्रैल) को यह पुष्टि की है कि अब वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाकी मैचों को कवर नहीं करेगा. बता दें कि अश्विन का चैनल क्रिकेट के एनालिसिस और मजेदार अंदाज के लिए जाना जाता है.
क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के YouTube चैनल ने सोमवार (7 अप्रैल) को यह पुष्टि की है कि अब वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाकी मैचों को कवर नहीं करेगा. बता दें कि अश्विन का चैनल क्रिकेट के एनालिसिस और मजेदार अंदाज के लिए जाना जाता है. उनके चैनल को लेकर शनिवार को उस समय विवाद हुआ था जब चैनल के एक विश्लेषक प्रसन्ना अगोरम ने यह तर्क दिया कि नूर अहमद को टीम में शामिल करने की जरूरत नहीं है.
जानें क्या है पूरा मामला
अश्विन के चैनल के विश्लेषक प्रसन्ना ने अपने वीडियो में कहा था कि अश्विन और रवींद्र जडेजा की मौजूदगी में CSK को अतिरिक्त बल्लेबाज के लिए अफगानिस्तान के लेग स्पिनर नूर अहमद को बाहर किया जा सकता है. यह टिप्पणी कई लोगों को पसंद नहीं आई और फैंस ने टूर्नामेंट में पर्पल कैप धारक को बाहर करने का विरोध किया.
यह भी पढ़ें: MS Dhoni, IPL 2025: धोनी की धीमी बैटिंग देखकर भड़का ये क्रिकेटर, कहा- वो अपना सम्मान खो रहे...
इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया हुई. सोमवार को चैनल के प्रशासन ने एक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया कि प्रसन्ना की किसी भी मामले पर दी गई राय केवल उनकी अपनी राय है और यह अश्विन की राय का प्रतिनिधित्व नहीं करती है.
चैनल ने सीएसके के मैच का किया बहिष्कार

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












