
YouTube एंड्रॉयड यूजर्स लूप में देख सकेंगे वीडियो, नए फीचर की टेस्टिंग
AajTak
ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर से यूजर्स YouTube एंड्रॉयड ऐप पर भी वीडियो को लूप में देख सकेंगे. ये फीचर फिलहाल YouTube को कंप्यूटर ब्राउजर पर ओपन करने पर ही मिलता है.
ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर से यूजर्स YouTube एंड्रॉयड ऐप पर भी वीडियो को लूप में देख सकेंगे. ये फीचर फिलहाल YouTube को कंप्यूटर ब्राउजर पर ओपन करने पर ही मिलता है. अब इसको लेकर खबर आ रही है ये फीचर एंड्रॉयड ऐप के लिए भी उपलब्ध होगा. YouTube को कंप्यूटर पर ब्राउज करने वाले वीडियो को लूप पर चला सकते हैं. ये फीचर फिलहाल पीसी तक ही सीमित है. अब कंपनी इसे एंड्रॉयड फोन पर भी लाने का सोच रही है. इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है. YouTube में अभी काफी फीचर्स ऐड किए गए हैं. कुछ टाइम पहले YouTube Shorts को ग्लोबली सभी यूजर्स के लिए जारी किया गया था. इसमें टाइम स्टाम्प लिंक्ड कमेंट फीचर को भी ऐड किया गया था. ये फीचर SoundCloud के फीचर जैसा ही है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












