
'You Idiot...', सुनीता विलियम्स की घर वापसी को लेकर अंतरिक्षयात्री से भिड़े एलन मस्क
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पद संभालने के बाद Elon Musk को दोनों एस्ट्रोनॉट्स को वापस धरती पर लाने की जिम्मेदारी दी थी. उन्होंने ने मस्क से कहा था कि दोनों एस्ट्रोनॉट्स को जल्द से जल्द पृथ्वी पर वापस लाया जाए.
अंतरिक्ष में लगभग आठ महीने से फंसी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को सुरक्षित वापस लाने को लेकर एलन मस्क और डेनमार्क के अंतरिक्षयात्री एंड्रियास मोगेनसेन के बीच तीखी बहस हुई.
डेनिस अंतरिक्षयात्री एंड्रियास ने एलन मस्क के उस दावे को गलत बताया है जिसमें कहा गया कि बाइडेन सरकार ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को जानबूझकर स्पेस में छोड़ दिया. इस दावे को झूठा बताते हुए एंड्रियास ने कहा कि क्या झूठ है. और वह भी वो शख्स यह कह रहा है, जो मुख्यधारा की मीडिया में ईमानदारी ना होने का ढोल पीटता है.
उनके इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए मस्क भड़क गए. उन्होंने कहा कि तुम पूरी तरह से सटिया गए हो. स्पेस एक्स उन्हें कई महीनों पहले ही वापस ला सकता था. मैंने बाइडेन सरकार को सीधे इसकी पेशकश भी की थी लेकिन इससे उन्होंने इनकार कर दिया. राजनीतिक कारणों से ऐसा नहीं होने दिया गया. बेवकूफ.
लेकिन यह बहस यहीं नहीं रुकी. एंड्रियास ने इसका जवाब देते हुए कहा कि एलन, मैं लंबे समय से आपका प्रशंसक रहा हूं. आपने जो उपलब्धि हासिल की है, विशेष रूप से स्पेसएक्स और टेस्ला में. आप जानते हैं और मैं भी अच्छी तरह से जानता हूं कि आप भी उन्हें वापस लाने के लिए रेस्क्यू शिप नहीं भेज रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









