
'ट्रंप नहीं हमारी शर्तों पर युद्ध खत्म होगा...', ईरान ने रख दी अमेरिका के सामने 5 मांग
AajTak
ईरान ने युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा की है, लेकिन उसकी शर्तें उसे स्वीकार्य नहीं हैं. एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव पर ईरान की शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं है, हालांकि इस पर अभी विचार किया जा रहा है.
ईरान जंग अभी भी बदस्तूर जारी है. 28 मार्च को इस जंग को एक महीना हो जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार बयानबाजी कर रहे हैं कि ईरान इस युद्ध को खत्म करने चाहता है. लेकिन अब एक बार फिर ईरान ने दो टूक कह दिया है कि वह इस युद्ध को तभी समाप्त करेगा, जब उसकी शर्तें पूरी होंगी.
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की समयसीमा तय करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से खारिज कर दिया है और अमेरिकी प्रस्ताव को एकतरफा बताया है.
ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी के अनुसार, तेहरान ने युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा की है, लेकिन उसकी शर्तें उसे स्वीकार्य नहीं हैं. एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव पर ईरान की शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं है, हालांकि इस पर अभी विचार किया जा रहा है.
तेहरान ने स्पष्ट किया कि युद्ध खत्म करने का फैसला पूरी तरह ईरान के हाथ में है. ईरान ने साफ कहा कि हम ट्रंप को युद्ध समाप्ति का समय तय करने की अनुमति नहीं देंगे और तभी संघर्षविराम पर सहमत होंगे जब हमारी सभी शर्तें पूरी तरह मानी जाएंगी.
क्या है ईरान की 5 शर्तें?
- दुश्मन की ओर से हमला और हत्याएं पूरी तरह रोकना. - ऐसा मैकेनिज्म तैयार करना, जिसके तहत ईरान पर दोबारा युद्ध थोपा ना जा सके. - युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई और मुआवजे के भुगतान की स्पष्ट और गारंटीयुक्त व्यवस्था. - पूरे क्षेत्र में शामिल सभी मोर्चों और सभी प्रतिरोधी समूहों के लिए युद्ध का पूर्ण समापन. - होर्मुज पर अपने अधिकार के प्रयोग को लेकर ईरान के संप्रभु अधिकार की अंतरराष्ट्रीय मान्यता और गारंटी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







